देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सशक्त, प्रेरित और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी तंत्र सुशासन की सबसे बड़ी शक्ति है। शासन और कर्मचारी जब टीम भावना के साथ कार्य करते हैं तो विकास कार्यों को गति मिलती है और जनता का विश्वास शासन व्यवस्था में और अधिक सुदृढ़ होता है।
