उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी गढ़वाल में साइंस म्यूजियम का उद्घाटन करने के साथ ही साइंस सिटी का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रदेश में विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। हमारा लक्ष्य युवाओं को भविष्य की उभरती तकनीकों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, क्वांटम फिजिक्स, मशीन लर्निंग और अन्य आधुनिक क्षेत्रों से जोड़कर उन्हें वैश्विक स्तर की चुनौतियों एवं अवसरों के लिए तैयार करना है।

