उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी गढ़वाल में जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव-2026 का शुभारंभ करने के साथ ही ₹110 करोड़ की लागत से 19 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सभी परियोजनाएं पौड़ी जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। प्रदेश में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का निरंतर विस्तार किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप रिवर्स पलायन को बढ़ावा मिला है और युवा अपने गांवों एवं क्षेत्रों में रहकर विकास की नई कहानी लिख रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश में लोक संस्कृति, लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश की डेमोग्राफी एवं देवत्व के स्वरूप से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।
