देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में आधुनिक एवं पर्यावरण-संवेदनशील आधारभूत संरचना का विकास निरंतर गति प्राप्त कर रहा है। इसी क्रम में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे परियोजना के अंतर्गत गणेशपुर-देहरादून खंड पर एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर (12 किमी) इकोलॉजी और इकॉनमी के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है।
यह परियोजना यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध बनाने के साथ-साथ वन्यजीवों के आवागमन को भी संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

