उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में लगभग ₹89 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और जनसुविधाओं को नई दिशा देने वाली विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी सुविधाएं क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी तथा शिक्षा विकास की नई संभावनाओं को गति देंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हमारी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में समान रूप से कार्य कर रही है, ताकि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके। आज लाइब्रेरी, व्यायामशाला सहित अन्य सुविधाओं का लोकार्पण किया गया है, निश्चित तौर पर इनके माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को अपने सपनों को साकार करने तथा आत्मनिर्भर भविष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए मजबूत आधार प्राप्त होगा।
