मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चम्पावत निवासी स्वर्गीय सोमेंद्र सिंह बोहरा के परिजनों से की मुलाकात

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत निवासी स्वर्गीय सोमेंद्र सिंह बोहरा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने ₹10 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक स्वर्गीय सोमेंद्र के पिता गोपाल सिंह बोहरा को सौंपा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल 2026 को एक हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सोमेंद्र सिंह बोहरा का असामायिक निधन हो गया था।