मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल में भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का किया शुभारम्भ

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल में भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ कर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, अंत्योदय और विकास के संकल्प को लेकर कार्य करने वाला एक सशक्त संगठन है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भाजपा ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर देश में विकास की नई कार्यसंस्कृति स्थापित की है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt , विधायक Mahant Daleep Rawat , श्रीमती Renu Bisht सहित पार्टी के  पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।