मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड हॉकी आइस टीम की जर्सी एवं Pay & Play पोर्टल का किया विमोचन

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में आयोजित हिमाद्री आइस रिंक के जीर्णोद्धार की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में सहभागिता कर उत्तराखंड हॉकी आइस टीम की जर्सी एवं Pay & Play पोर्टल का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे अंतराल से बंद पड़ी आइस रिंक की स्थिति को देखते हुए हमारी सरकार ने इसे पुनः संचालित करने का संकल्प लिया और लगभग साढ़े 8 करोड़ रुपये की लागत से पिछले वर्ष आज ही के दिन इसका जीर्णोद्धार कर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को समर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक हिमाद्री केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है, जो खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। बीते एक वर्ष के दौरान यहां नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप, एशियन ट्रॉफी, राष्ट्रीय आइस हॉकी लीग तथा महिला एवं बालक वर्ग की राष्ट्रीय टीमों के प्रशिक्षण शिविरों का सफल आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहन मिला है और आज भारत खेलों के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती Rekha Arya , विधायक  Umesh Sharma Kau  समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।