देहरादून: हमारी सरकार का संकल्प है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना को अधिक सर्वस्पर्शी बनाते हुए पात्र पति एवं पत्नी दोनों को पेंशन लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
राज्य में यह व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू है और पात्र दंपतियों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

