देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की बहुप्रतीक्षित योजनाओं को नई गति मिल रही है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से लगभग ₹3800 करोड़ की लागत से जमरानी बांध का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
इस महत्वपूर्ण परियोजना से नैनीताल व हल्द्वानी क्षेत्र के लाखों लोगों को पेयजल उपलब्ध होगा, वहीं लगभग 57 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी और किसानों की आजीविका को नई मजबूती मिलेगी:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

