देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय, देहरादून में कार्यकर्ताओं के साथ झालमुड़ी खाकर पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय का उत्सव मनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जश्न संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभूतपूर्व विजय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व, गृहमंत्री Amit Shah जी की कुशल रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रत्येक कार्यकर्ता के अथक परिश्रम का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक लहराता भगवा परचम केवल एक जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि ‘सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प का सशक्त संदेश है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा के रूप में देश के करोड़ों लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व कर रही है। जहाँ सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि को समान महत्व दिया जाता है, और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का मंत्र व्यवहार में दिखाई देता है।
