उत्तराखण्ड: जोशीमठ–मलारी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। यह महत्वपूर्ण परियोजना सीमांत क्षेत्रों के विकास को नई गति देने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों के जीवन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाएगी। इस मार्ग के निर्माण से न केवल सामरिक दृष्टि से मजबूती मिलेगी, बल्कि पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

