समस्त मातृशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं:” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Share

देहरादून: समस्त मातृशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी मातृशक्ति केवल परिवार ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।

हमारी सरकार मातृशक्ति को सशक्त, आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, महिला उद्यमिता को बढ़ावा, लखपति दीदी जैसी योजनाओं का विस्तार तथा स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )