“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”

Share

देहरादून: प्रदेश में सुशासन की भावना को मजबूत करते हुए सरकार द्वारा आमजन तक सेवाओं को पहुँचाने के उद्देश्य से “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान संचालित किया गया। इस जनकल्याणकारी पहल ने प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान का एक प्रभावी मॉडल प्रस्तुत किया।

इस दौरान 686 शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिनमें 5.33 लाख से अधिक नागरिकों ने सहभागिता की। इस दौरान 33 हजार से अधिक जन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान किया गया। अभियान के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों सहित प्रदेशभर के नागरिकों को घर के पास ही सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिला।
May be an image of text that says "जन-जनकी सरकार जन-जन -जन के द्वार 686 शिविरों का सफल आयोजन 5.33 लाख से अधिक नागरिकों की सहभागिता 33 हजार से अधिक जन शिकायतों का त्वरित समाधान पुष्कर सिंह धामो (मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड)"