हमारी सरकार अधिवक्ताओं की सुविधाओं के निरंतर विस्तार तथा न्यायिक अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है:” मुख्यमंत्री

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सिविल कोर्ट परिसर, खटीमा (ऊधम सिंह नगर) में अधिवक्ताओं की सुविधा एवं कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नव-निर्मित अधिवक्ता चैंबर्स का विधिवत उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये आधुनिक चैंबर्स अधिवक्ताओं को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं पेशेवर कार्य वातावरण प्रदान करेंगे, जिससे न्यायिक कार्यों में गति, पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अधिवक्ताओं की सुविधाओं के निरंतर विस्तार तथा न्यायिक अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में  विधायक Gopal Singh Rana ,  जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चन्द्र जोशी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।