उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कुमाऊँ सांस्कृतिक उत्थान मंच खटीमा द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरायणी पर्व का अध्यात्म के साथ ही वैज्ञानिक महत्व भी है। यह पावन पर्व हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन दर्शन का भी उत्सव है, जिसे संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में आज भारत न केवल विकास के नए शिखर छू रहा है, बल्कि सनातन संस्कृति के गौरव को भी विश्व में पुनः स्थापित कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। और ये लक्ष्य कोई नारा नहीं, बल्कि हमारा “विकल्प रहित संकल्प” है।
