देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में कनेक्टिविटी को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्रदेश में ₹327 करोड़ की लागत से विभिन्न ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इससे न केवल दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक आवागमन आसान होगा, बल्कि राज्य के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

