जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार

Share

देहरादून: जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में सुशासन की एक नई मिसाल स्थापित हो रही है। सरकार स्वयं जनता के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं को सुन रही है और उनका समाधान सुनिश्चित कर रही है। एक ही दिन में प्रदेश के 13 जनपदों में आयोजित 204 जनसेवा शिविरों में 1,35,194 नागरिकों ने सहभागिता की। इस दौरान 12,776 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया तथा 19,734 नागरिकों ने विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन कर सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

यह पहल इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड में शासन अब केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं, बल्कि हर नागरिक के द्वार तक पहुँचने वाली संवेदनशील और जवाबदेह व्यवस्था बन चुका है:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )
May be an image of temple and text that says "जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार दो जनवरी को 13 जनपदों में आयोजित 204 कैंपों में 1,35,194 नागरिकों ने की सहभागिता 12,776 शिकायतों का त्वरित निस्तारण 19, 19,734 नगारिकों ने विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए किया आवेदन f पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड)"