देहरादून: संस्कृत हमारी सांस्कृतिक चेतना और ज्ञान परंपरा की आत्मा है। इसी विरासत के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत प्रदेश के सभी 13 जनपदों में 13 आदर्श संस्कृत ग्राम स्थापित किए जा रहे हैं। यह पहल न केवल संस्कृत भाषा के अध्ययन और व्यवहार को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हुए भारतीय संस्कृति और मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी:”
(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

