इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित वैज्ञानिकों एवं लेमनग्रास-तुलसी की खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति का शुभांरभ एक ऐतिहासिक कदम है, इस नीति के अंतर्गत पौधशाला विकास सहयोग, खेती हेतु अनुदान, प्रशिक्षण एवं क्षमता-विकास, फसल बीमा, तथा पैकेजिंग और ब्रांडिंग जैसी आवश्यकताओं की पूर्ति की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि इस नीति के अंतर्गत राज्य में लगभग 23 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सुगंधित फसलों की खेती को विकसित कर करीब 1 लाख किसानों को जोड़ा जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश के किसानों के उत्थान एवं समृद्धि हेतु संकल्पित होकर कार्य कर रही है।
