मुख्यमंत्री ने ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर भारत के संविधान निर्माता, ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने जीवनपर्यंत शिक्षा, समानता और स्वाभिमान की ज्योति प्रज्वलित रखी। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू कर सामाजिक समरसता और न्याय के उनके सपने को साकार करने की दिशा में हमने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।