उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी गढ़वाल में आयोजित ‘शहीद स्मरण समारोह’ में उपस्थित जन के साथ प्रधानमंत्री Narendra Modi के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। आज के संस्करण में प्रधानमंत्री ने स्वछता के महत्त्व, महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल जी, भारत में कॉफी की उत्पादकता व गुणवत्ता, भारतीय राष्ट्रगीत ‘वन्देमातरम’, महान क्रांतिकारी कोमुरम भीम जी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों के प्रति सम्मान के संकल्प को हमने केवल शब्दों में नहीं, बल्कि नीतियों और निर्णयों में मूर्त रूप दिया है। हमारी सरकार द्वारा शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख की गई है। इसी प्रकार वीरता पुरस्कारों की राशि में भी ऐतिहासिक वृद्धि की गई है। इस अवसर पर लैंसडाउन विधानसभा से विधायक Mahant Daleep Rawat भी उपस्थित रहे।
