देहरादून। आज धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली ने धर्मपुर विधानसभा अंतर्गत वार्ड 81 रेसकोर्स दक्षिण में भाजपा के महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल, पार्षद प्रत्याशी श्रीमती राखी बड़थ्वाल, मण्डल अध्यक्ष अजय शर्मा, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ रोड़ शो के दौरान घर-घर जाकर जनसंपर्क कर समस्त स्थानीय निवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का निवेदन किया। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में मात्रशक्ति, युवाओं एवं बुजुर्गो का भाजपा के प्रति उत्साह बता रहा है कि आगामी चुनाव में प्रचंड मतों से देहरादून नगर निगम में सुशासन का कमल खिलने जा रहा है।
Related Posts
भाजपा सरकारा ने की उच्च न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना
- Admin
- February 26, 2025
- 0
