देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने सदन की कार्यवाई मे भाग लेते हुए सरकार से जनहित के उत्तराखंड के आमजन से संबंधित अति महत्वपूर्ण विषय उठाए। डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से प्रश्न पूछते हुए सदन को बताया कि एम्स ऋषिकेश उत्तराखंड जो अटल जी की सरकार ने उत्तराखण्ड को दिया अब अपनी निरंतर विश्व स्तरीय सेवाए उत्तराखंड ही नही अपितु पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बहुत बड़े इलाके मे सेवाए दे रहा है व मोदी सरकार मे निरंतर समर्पण भाव से कार्य कर रहा है व विभिन्न सुविधाओ का इजाफा वहां आमजन के लिए हुआ है। डा. नरेश बंसल ने कहा कि एम्स ऋषिकेश मे दिन-प्रतिदिन मरिजो की संख्या बढ़ती जा रही है जिसके परिपेक्ष मे वहां बेड व डाक्टर कम है जिससे बेड वेटिंग बहुत है व आमजन को असुविधा होती है। डा.नरेश बंसल ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री से पुछा की कि सरकार की एम्स ऋषिकेश मे बेड व डाक्टर संख्या बढ़ाने की कोई योजना है उन्होने मांग की कि जल्द इसकी व्यवस्था की जाए जिससे आमजन को राहत मिल सके। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने सवाल का जवाब देते हुए इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने व सतत प्रतिक्रिया के तहत इसे कराने का आश्वासन डा. नरेश बंसल को दिया।
Related Posts
सुरक्षित भविष्य की ओर एक कदम
- Admin
- November 27, 2024
- 0
दो मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
- Admin
- February 26, 2025
- 0
