मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ के 121वें संस्करण को सुना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के ‘मन की बात’ के 121वें संस्करण को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर स्पष्ट और कठोर संदेश दिया। आतंक के सरपरस्तों की कायराना कोशिशें कश्मीर की लौटती शांति, विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को बाधित नहीं कर सकतीं।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का अटूट संकल्प दोहराते हुए स्पष्ट किया कि इस हमले के दोषियों और साजिशकर्ताओं को कठोरतम दंड दिया जाएगा। देश एकजुट है और आतंक के विरुद्ध हमारी लड़ाई पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
साथ ही उन्होंने भारत के प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट के प्रक्षेपण के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारत की अंतरिक्ष क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों पर भी चर्चा की। आर्यभट्ट से शुरू हुई हमारी यात्रा आज चंद्रयान, गगनयान और सूरज तक पहुँच चुकी है। भारत आज दुनिया में सबसे सफल और किफायती अंतरिक्ष कार्यक्रमों का नेतृत्व कर रहा है।
प्रधानमंत्री जी ने म्यांमार में भूकंप के दौरान भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’, मानवता के लिए भारत के नागरिकों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य, एक पेड़ माँ के नाम अभियान, भारतीय स्वाधीनता संग्राम के विभिन्न पहलुओं के साथ ही विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अनुसंधान की ओर प्रेरित करना, कृषि की आधुनिक तकनीक जैसे विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।