मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साइकलिंग कर ‘फिट उत्तराखण्ड फिट इंडिया’ का दिया संदेश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, देहरादून में राज्य सरकार ( सेवा, सुशासन और विकास) के 03 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित साइकिल रैली को फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी साइकलिंग कर अन्य लोगों का उत्साहवर्धन किया एवं ‘फिट उत्तराखण्ड फिट इंडिया’ का संदेश दिया।