देहरादून: समस्त प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में भगवान शिव का वास है। यह पावन अवसर हमें सत्कर्म, त्याग, तपस्या और सशक्त संकल्प की प्रेरणा देता है। भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से समस्त प्राणियों का कल्याण हो, जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो: (मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी)
