मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चम्पावत पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण और प्रभु बालेश्वर महादेव एवं माता हिंगला देवी की पावन स्थली चम्पावत पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आत्मीय स्वागत हेतु चम्पावत की देवतुल्य जनता का सहृदय आभार।
May be an image of 6 people, temple and text
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान न्याय के देवता श्री गोल्ज्यू महाराज जी की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।