भाजपा महानगर के सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए CM धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून में भाजपा महानगर के सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि यह अभियान भाजपा के विचारों, मूल्यों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्त भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान की रीढ़ है और उनका समर्पण भाव सदैव पार्टी को मजबूती प्रदान करता आया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय वाक्य को आदर्श मानकर समस्त भाजपा कार्यकर्ता देश सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
 उन्होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस अभियान के तहत संपूर्ण उत्तराखण्ड से बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ देश को विश्व गुरु बनाने के लिए अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे।