नैनीताल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मॉर्निंग वॉक में आमजन से मिले

उत्तराखण्ड: नैनीताल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मॉर्निंग वॉक में आमजन से मिले। उन्होंने चाय की दुकान पर अदरक कूट चाय बनाने में सहयोग किया तथा बीपी पाण्डेय अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों से मिले एवं अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के निर्देश दिए। मार्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को पूछना और सरकार के कामकाज का फीडबैक लेना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दिनचर्या का हिस्सा रहा है। वह देहरादून में हो या फिर अन्य स्थानों के भ्रमण पर, हमेशा सुबह की सैर करते हैं और आम लोगों से रूबरू होते हैं।

मंगलवार की सुबह धामी नैनीताल में मार्निंग वॉक पर निकले। चाय की दुकान पर खड़े लोगों से उन्होंने बातचीत की। उनसे पूछा कि उत्तराखण्ड में सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में और क्या कदम उठाए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री की सादगी और सहजता को देखकर स्थानीय लोग अचंभित रह गए। इसके बाद मुख्यमंत्री की नजर पास स्थित खेल के मैदान में पड़ी, जहां युवा खेल रहे थे। धामी खिलाड़ियों के बीच पहुंचे और खेल सुविधाओं से संबंधित दिक्कतें खिलाड़ियों से पूछीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बात की और खिलाड़ियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा।

LEAVE A REPLY