मुख्यमंत्री ने आज शासकीय आवास पर (UIIDB) की बैठक में प्रदेश की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर उत्तराखंड निवेश एवं आधारभूत संरचना विकास बोर्ड (UIIDB) की बैठक में हरिद्वार, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर सहित प्रदेश की विभिन्न महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आगामी एक माह के भीतर सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के कार्य धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से श्रीनगर-बेलकेदार क्षेत्र में विकसित किए जा रहे स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन की प्रगति की भी जानकारी ली तथा परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Satpal Maharaj एवं Pradeep Batra उपस्थित रहे।