मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ गंगा हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत का आधार होने के साथ ही समृद्ध प्राकृतिक संपदा भी हैं। गंगा की निर्मलता, अविरलता और जलीय जीवन का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्राकृतिक संसाधनों एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही, जनमानस से भी अपील है कि माँ गंगा सहित प्रदेश की सभी नदियों को स्वच्छ रखने, जल प्रदूषण रोकने और जलीय जीवों के प्राकृतिक आवासों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
