देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर लोकपर्व इगास के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य जनों एवं देवतुल्य जनता को इस पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी के साथ पारंपरिक भैलो खेलकर अग्नि देवता की पूजा-अर्चना की एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इगास हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, लोकआस्था और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का प्रतीक है। भैलो की रोशनी, लोकगीतों की गूंज और पारंपरिक उल्लास हमारी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को जीवंत बनाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित कर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt , कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण, प्रदेश महामंत्री (संगठन) Phanindranath Sharma सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
