मुख्यमंत्री धामी ने आज चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का किया शुभारंभ

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गौचर एवं आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौचर मेला हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत, लोककला और स्थानीय उत्पादों का जीवंत उत्सव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, उद्यमियों एवं उत्पादकों को अपने हुनर और उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही, यह  प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को धरातल पर उतारने का एक सशक्त मंच भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के पारंपरिक मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए उन्हें स्थानीय आजीविका, पर्यटन, व्यापार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Bharat Singh Chaudhary , विधायक Anil Nautiyal , Bhupal Ram Tamta , गौचर नगरपालिका के अध्यक्ष संदीप सिंह नेगी, भाजपा के जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह बड़थ्वाल सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।