देहरादून: समस्त प्रदेशवासियों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बच्चे हमारे आने वाले कल की उम्मीद हैं, उनकी मुस्कान में खुशहाल समाज की झलक और उनके सपनों में एक सशक्त एवं समृद्ध देश की नींव छिपी है। हमारा संकल्प है कि प्रदेश का हर बच्चा सुरक्षित, शिक्षित, स्वस्थ और आत्मविश्वास से परिपूर्ण हो। इसके लिए हमारी सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, पोषण, छात्रवृत्ति और अपनी प्रतिभा को निखारने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

