देहरादून: भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक भाईदूज के पावन पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भाई-बहन का रिश्ता जीवन के सबसे अनमोल रिश्तों में से एक है, जो प्रेम, अपनत्व, परस्पर विश्वास और एक-दूसरे के प्रति अटूट समर्पण की भावना से जुड़ा होता है। भाईदूज का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आए, यही कामना है।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

