देहरादून: हमारी सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र का सुनियोजित एवं संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में बर्निगाड़, उत्तरकाशी में ₹218 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है।
यह परियोजनाएं सीमांत जनपद उत्तरकाशी में विकास को नई गति देने के साथ ही जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने और स्थानीय स्तर पर विकास के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

