हमारी सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के समग्र एवं संतुलित विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है:” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बर्निगाड़, उत्तरकाशी में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय शिविर में ₹218 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही राजकीय महाविद्यालय बर्निगाड़ का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई गति देने और स्थानीय नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सेवा सेतु जैसे अभियानों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास कुछ क्षेत्रों तक सीमित रहा, लेकिन आज हमारी सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के समग्र एवं संतुलित विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। सुदूरवर्ती और सीमांत क्षेत्रों तक विकास की किरण पहुंच रही है।

इस अवसर पर विधायक Durgeshwar Lal , प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।