उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हे-मुन्नों के बीच पहुंचकर उन्हें अपने हाथों से पोषण आहार परोसा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की मासूम मुस्कान और उनकी खुशियों के ये पल मन को सुकून देने वाले हैं। इन नौनिहालों की मुस्कान में ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर दिखाई देती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रदेश का हर बच्चे का बचपन स्वस्थ, सुपोषित और खुशहाल हो।
