देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और मानवता के आदर्शों से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण से सार्वजनिक जीवन में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जय जवान, जय किसान’ का उनका अमर मंत्र देश की सुरक्षा और अन्नदाता के सम्मान के महत्व को सदैव रेखांकित करता रहेगा।दोनों महान विभूतियों के विचार और आदर्श राष्ट्रसेवा की भावना को सदैव मजबूत करते रहेंगे।
