देहरादून: हमारी सरकार प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए खेल अवस्थापना को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
इसी क्रम में राज्य में 25 से अधिक आधुनिक स्टेडियम एवं मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किए गए हैं। इन खेल सुविधाओं के विस्तार से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अभ्यास, प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच उपलब्ध हो रहा है तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

