मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए दायित्वधारियों से की भेंट

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए दायित्वधारियों से भेंट कर प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु हैं। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जनता की अपेक्षाओं, समस्याओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के साथ निरंतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखने, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने तथा विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी का साझा संकल्प है कि विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण को नई गति मिले।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा Mahendra Bhatt , प्रदेश महामंत्री Kundan Parihar , श्रीमती Deepti Rawat Bhardwaj , Tarun Bansal  सहित प्रदेश सरकार के विभिन्न आयोगों, निगमों, समितियों एवं प्राधिकरणों में दायित्व संभाल रहे दायित्वधारी उपस्थित रहे।