उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गदरपुर में रोडवेज बस टर्मिनल, खण्ड विकास कार्यालय भवन सहित ₹28 करोड़ से अधिक की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार केवल विकास कार्यों की घोषणा नहीं करती, बल्कि उन्हें समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारकर उनका लोकार्पण भी करती है। गदरपुर रोडवेज बस टर्मिनल इसका सशक्त उदाहरण है। पिछले पांच वर्षों में उत्तराखंड की जनता ने विकास को केवल सुना नहीं, बल्कि उसे धरातल पर साकार होते हुए देखा है। यही कारण है कि आज प्रदेश निरंतर विकास, सुशासन और जनकल्याण के पथ पर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
