देहरादून में BJP के राष्ट्रीय महासचिव की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित हुए CM धामी

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव Tarun Chugh की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती तथा मिशन 2027 की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और अनुशासन के भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए विकसित एवं श्रेष्ठ उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt , सांसदगण, विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।