देहरादून: मातृशक्ति के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण के संकल्प के साथ हमारी सरकार एकल महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के अंतर्गत एकल महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ₹1.5 लाख तक का अनुदान प्रदान किया जा रहा है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाते हुए उनके आत्मविश्वास और सम्मान को नई ऊंचाई प्रदान कर रही है।
(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

