मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Uttarakhand Tourism द्वारा आयोजित नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 का किया फ्लैग ऑफ

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर Uttarakhand Tourism द्वारा आयोजित नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 का फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों के साथ दौड़कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘क्यालु- हिम तेंदुआ’ शुभंकर का अनावरण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के 27 राज्यों एवं 2 अन्य देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों का इस आयोजन में पंजीकरण होना उत्तराखंड में बढ़ते एडवेंचर टूरिज़्म और खेल संस्कृति के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में एडवेंचर टूरिज़्म और खेल संस्कृति को नई ऊँचाई प्रदान करेगा।  प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में हमारा प्रदेश साहसिक खेलों और पर्वतीय पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।