देहरादून: देवभूमि उत्तराखण्ड को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और हरित प्रदेश बनाने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के माध्यम से स्थानीय निवासियों को 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान कर सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
यह पहल केवल ऊर्जा उत्पादन तक सीमित नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण, सतत विकास और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण का मजबूत संकल्प है:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

