देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्र को समृद्ध बनाने का कार्य किया है।
इसी क्रम में उत्तराखंड पर्यटन नीति के तहत ₹5 करोड़ से कम की पर्यटन परियोजनाओं पर ₹1.5 करोड़ तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। यह पहल राज्य में पर्यटन निवेश को बढ़ावा देने, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन करने तथा उत्तराखंड को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

