देहरादून: आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ उत्तराखंड तेज़ी से विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। इसी क्रम में ₹1050 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहा 21 किमी लंबा रुद्रपुर बाईपास प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी और तेज़ रफ्तार विकास का मजबूत आधार बनेगा। यह बाईपास शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करने के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों को नई गति देगा, जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे।

