परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध थारू लोक गायिका स्व. रिंकू देवी राणा (मरणोपरांत) एवं दर्शन लाल को ‘आदि गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया। साथ ही

मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ₹142.72 करोड़ की पेंशन राशि DBT के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों को सम्मान देने का सशक्त मंच है। प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा जनजातीय समाज के शिक्षा, रोजगार और समग्र विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Khajan Dass , विधायक श्रीमती Savita Harbans Kapoor  समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।